T20 World Cup 2026 Points Table, most runs, most wickets:टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 52वें मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सुपर-8 के ग्रुप-1 से भारत और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने जगह बनाई।

T20 World Cup 2026 Points Table Top 5 batters and Bowlers: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 52वें मैच में रविवार (2 मार्च) को भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सुपर-8 के ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका शीर्ष पर रही। भारत दूसरे नंबर पर है। ग्रुप-2 से इंग्लैंड पहले और न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर रहा। पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज का सफर सुपर-8 में ही समाप्त हो गया। ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका अजेय रही। भारत तीन में 2 मैच जीता। ग्रुप-2 से इंग्लैंड अजेय रही। न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर रहा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान पहले नंबर पर हैं। जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट दूसरे नंबर पर हैं। साउथ अफ्रीका के एडेन मार्कराम तीसरे नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज के शिरमोन हेटमायर चौथे नंबर पर हैं। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव पांचवें नंबर पर हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों अमेरिका के शैडले वैन शाल्कविक पहले नंबर पर हैं। जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी दूसरे नंबर पर हैं। साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी तीसरे नंबर पर हैं। भारत के वरुण चक्रवर्ती चौथे और साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश पांचवें नंबर पर हैं।