भारत के पूर्व विकेटकीपर ने आईपीएल 2026 से ठीक पहले ऑल-टाइम टॉप 6 टी20 बैटर्स का चयन किया जिसमें रोहित को पहले स्थान पर रखा। इस लिस्ट में उन्होंने कोहली, गेल, वार्नर, पोलार्ड और बटलर को भी शामिल किया और उन्हें इस स्थान पर जगह दी।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर सबा करीम ने आईपीएल 2026 से ठीक पहले ऑल-टाइम टॉप 6 टी20 बल्लेबाजों का चयन किया। कमाल की बात ये थी कि उन्होंने इन खिलाड़ियों की ब्लाइंड रैंकिंग की यानी उनके सामने नाम बोला गया और उन्होंने उन खिलाड़ियों को रैंकिंग दी।
रोहित शर्मा नंबर 1 बैटर
सबा करीब ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर अपने टॉप 6 खिलाड़ियों में सबसे टॉप पर रोहित शर्मा को रखा जो रन बनाने के मामले में टी20 में कम से कम क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड, डेविड वार्नर, विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों से पीछे ही हैं। रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर में अब तक खेले 463 मैचों में 12248 रन बनाए हैं जिसमें 8 शतक और 82 अर्धशतक शामिल हैं।
विराट कोहली नंबर 2
सबा करीम ने दूसरे नंबर पर विराट कोहली को रखा जिन्होंने 414 टी20 मैचों में 13543 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 105 अर्धशतक निकले हैं। तीसरे स्थान पर इस लिस्ट में इंग्लैंड के बैटर जोश बटलर हैं जिन्होंने 493 मैचों में 13845 रन बनाए हैं और उन्होंने अब तक 8 शतक और 98 अर्धशतक लगाए हैं।
क्रिस गेल को मिला चौथा स्थान
सबा करीम ने टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर क्रिस गेल को लिस्ट में चौथे नंबर पर रखा जिन्होंने 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं और उन्होंने 22 शतक और 88 अर्धशतक लगाए हैं। पांचवें नंबर पर 432 मैचों में 14028 रन बनाने वाले डेविड वार्नर हैं जिन्होंने 10 शतक और 115 अर्धशतक भी लगाए हैं। किरोन पोलार्ड को सबा ने छठा स्थान दिया जिन्होंने 735 मैचों में 14482 रन बनाए हैं और एक शतक व 67 अर्धशतक जड़े हैं।