तेंदुलकर-रोहित ओपनर, रैना नंबर 3, सूर्यकुमार आउट; CSK-MI की कंबाइंड प्लेइंग 11 का जहीर-मोहित ने किया चयन

जहीर खान और मोहित शर्मा ने मिलकर सीएसके और मुंबई की कंबाइंड प्लेइंग इलेवन का चयन किया जिसमें सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं दी गई। इस टीम में ओपनर के रूप में सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को चुना गया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले टीम इंडिया के दो पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और मोहित शर्मा ने मिलकर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की कंबाइंड प्लेइंग 11 का चयन किया। जहीर खान आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं जबकि मोहित शर्मा भी चेन्नई का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने इस प्लेइंग 11 में उन खिलाड़ियों को चुना जिन्होंने टीम पर काफी प्रभाव छोड़ा।

तेंदुलकर-रोहित ओपनर

जहीर और मोहित ने इस प्लेइंग 11 के लिए ओपनर के रूप में सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा का चयन किया। सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई 5 बार चैंपियन बनी थी और वो अभी भी इस टीम का हिस्सा हैं। तीसरे नंबर पर सुरेश रैना को रखा गया जिन्हें मिस्टर आईपीएल के नाम से जाना जाता था और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खूब रन भी बनाए थे और नंबर पर पर काफी हिट रहे थे।

चौथे नंबर पर अंबाती ने मारी बाजी

चौथे नंबर के लिए जहीर और मोहित के बीच किस खिलाड़ी को रखा जाए इसे लेकर काफी चर्चा हुई और इसमें सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या के नाम पर भी विचार हुआ, लेकिन आखिर में अंबाती रायुडू के नाम पर सहमति बनी जो आईपीएल में चेन्नई और मुंबई दोनों के लिए खेले थे। पांचवें नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड को रखा गया जो धाकड़ बल्लेबाज भी थे तो वहीं छठे नंबर पर सीएसके को 5 बार चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी को जगह दी गई जो टीम के विकेटकीपर भी हैं।

टीम में तीन ऑलराउंडर

जहीर और मोहित ने अपनी कंबाइंड प्लेइंग इलेवन में सातवें नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को रखा जिन्होंने कई साल तक सीएसके के प्रतिनिधित्व किया था तो वहीं 8वें नंबर पर ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को रखा गया जो सीएसके के लिए खेल चुके हैं। टीम में विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में हरभजन सिंह को शामिल किया गया जिन्होंने कई साल तक मुंबई के लिए खेला तो वहीं तेज गेंदबाज के रूप में मुंबई के बॉलर लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह को चुना गया। मलिंगा मुंबई के लिए खेल चुके हैं तो वहीं बुमराह अब भी इस टीम का हिस्सा हैं।

जहीर-मोहित ने चुनी CSK-MI की कंबाइंड प्लेइंग 11

सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, किरोन पोलार्ड, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।

Leave a Comment