आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। यह इस लीग के इतिहास का 19वां संस्करण है। 2008 से 2026 तक अगर किसी टीम के लिए सबसे ज्यादा कप्तान बदलने या सबसे ज्यादा खिलाड़ियों के कप्तानी करने की बात करें तो सभी 10 टीमों की लिस्ट यहां मौजूद है:-

आईपीएल का 19वां संस्करण 28 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है। अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग के कुल 18 सीजन हुए हैं और कई अलग-अलग टीमों ने खिताब जीता है। मगर क्या आपको पता है कि किस टीम ने अभी तक पिछले सभी सीजन मिलाकर सबसे ज्यादा कप्तान बदले हैं? आपको ऐसी ही लिस्ट दिखाते हैं और बताते हैं कि कौन सी टीम इस मामले में सबसे ऊपर है। उससे पहले हिंट यह है कि उस टीम ने कभी भी आईपीएल नहीं जीता है।
इस मामले में जो टीम टॉप पर है, उसने कुल 17 बार अपना कप्तान 2008 से 2026 तक बदला है। फिलहाल इस सीजन लगातार दूसरी बार श्रेयस अय्यर उस टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। अब तो आप समझ गए होंगे कि हम बात पंजाब किंग्स की कर रहे हैं, लेकिन दूसरे नंबर पर जो टीम है उसने भी आईपीएल इतिहास में 13 कप्तान बदले हैं। आइए देखते हैं इसकी पूरी लिस्ट:-
1- पंजाब किंग्स: 17
पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 17 अलग-अलग कप्तान बनाए हैं। 2008 से 2025 तक हमेशा यह टीम अलग-अलग कप्तानों के नेतृत्व में खेली है। इस बार श्रेयस अय्यर के रूप में कोई खिलाड़ी लगातार दूसरी बार पंजाब के लिए कप्तानी करता नजर आएगा। देखें पंजाब किंग्स के 2008 से 2026 तक सभी कप्तानों की लिस्ट:-
2008-09: युवराज सिंह2010: कुमार संगकारा2010: महेला जयवर्धने2011-13: एडम गिलक्रिस्ट2013: डेविड हसी2014-15: जॉर्ज बेली2015: वीरेंद्र सहवाग2016: डेविड मिलर2016: मुरली विजय2017: ग्लेन मैक्सवेल2018-19: रविचंद्रन अश्विन2020-21: केएल राहुल2022: मयंक अग्रवाल2023-24: शिखर धवन2023-24: सैम करन2024: जितेश शर्मा2025-26: श्रेयस अय्यर
2- दिल्ली कैपिटल्स: 132008-09, 2012: वीरेंद्र सहवाग2010, 2018: गौतम गंभीर2010, 2014: दिनेश कार्तिक2011: जेम्स होप्स2012-13: महेला जयवर्धने2013, 2023: डेविड वॉर्नर2014: केविन पीटरसन2015: जेपी डुमिनी2016-17: जहीर खान2017: करुण नायर2018-20: श्रेयस अय्यर2021-22, 2024: ऋषभ पंत2015-26: अक्षर पटेल
3- सनराइजर्स हैदराबाद: 92013: कुमार संगकारा2013: कैमरन व्हाइट2013-14: शिखर धवन2014: डैरेन सैमी2015-17, 2020, 2021: डेविड वॉर्नर2018-19, 2021-22: केन विलियम्सन2019, 2023: भुवनेश्वर कुमार2023: एडेन मार्कराम2024-2026: पैट कमिंस
4- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 82008: राहुल द्रविड़2009: केविन पीटरसन2009-10: अनिल कुंबले2011-12: डेनियल वेटोरी2011-2021, 2023: विराट कोहली2017: शेन वॉटसन2022-2024: फाफ डु प्लेसिस2025-26: रजत पाटीदा
5- कोलकाता नाइट राइडर्स: 82008, 2010: सौरव गांगुली2009: ब्रेंडन मैकुल्लम2011-17: गौतम गंभीर2018-20: दिनेश कार्तिक2020-21: इयोन मॉर्गन2022, 2024: श्रेयस अय्यर2023: नितीश राणा2025-26: अजिंक्य रहाणे
6- मुंबई इंडियंस: 82008, 2012: हरभजन सिंह2008: शॉन पोलक2008-11: सचिन तेंदुलकर2013: रिकी पोंटिंग2013-23: रोहित शर्मा2014, 2021: कीरोन पोलार्ड2023: सूर्यकुमार यादव2024-26: हार्दिक पंड्या
7- राजस्थान रॉयल्स: 72008-11: शेन वॉर्न2012-13: राहुल द्रविड़2014-15: शेन वॉटसन2015, 2019-20: स्टीव स्मिथ2018-19: अजिंक्य रहाणे2021-25: संजू सैमसन2026: रियान पराग
8- लखनऊ सुपर जायंट्स: 42022-24: केएल राहुल2023: क्रुणाल पंड्या2024: निकोलस पूरन2025-26: ऋषभ पंत
9- चेन्नई सुपर किंग्स: 42008-23, 2025: एमएस धोनी2010-2019: सुरेश रैना (धोनी की गैरमौजूदगी में)2022: रविंद्र जडेजा2024-26: ऋतुराज गायकवाड़.
10- गुजरात टाइटंस: 32022-23: हार्दिक पंड्या2022-23: राशिद खान2024-26: शुभमन गिल