विराट कोहली: IPL 2026 में रचेंगे इतिहास; सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा

IPL 2026 का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने जा रहा है. पहला मैच RCB और SRH के बीच है. IPL में विराट कोहली के निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड है, जो अभी तक सिर्फ रोहित शर्मा और क्रिस गेल ही कर पाए हैं.

                             विराट कोहली

IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने होंगी, ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी आदि दिग्गजों को मैदान पर देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं. इस सीजन में कोहली के निशाने पर एक अनोखा रिकॉर्ड होगा, जो अभी तक सिर्फ क्रिस गेल और रोहित शर्मा ही बना पाए हैं.

विराट कोहली आईपीएल 2026 में एक बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं. उन्हें सिर्फ 9 छक्के लगाने हैं, ऐसा करते ही वह लीग में 300 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 357 छक्के लगाए हैं. रोहित शर्मा ने 300 छक्के लगाने का रिकॉर्ड पिछले सीजन बनाया था.

ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज होंगे  विराट कोहली

क्रिस गेल आईपीएल में 4 टीमों (KKR/KXIP/PBKS/RCB) के लिए खेल चुके हैं. रोहित शर्मा भी 2 टीमों (DCH और MI) के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के लिए भी 22 छक्के जड़े थे. लेकिन विराट कोहली पहले बल्लेबाज बन सकते हैं, जो एक ही टीम के लिए खेलते हुए 300 छक्के पूरे करेंगे. कोहली पहले संस्करण से आरसीबी के लिए खेल रहे हैं.

कोहली ने अभी तक आईपीएल में 267 मैच खेले हैं, जिनमें खेली 259 पारियों में 8661 रन बनाए हैं. इसमें 8 शतकीय पारियां शामिल हैं, उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* का है. कोहली ने 291 छक्के और 771 चौके लगाए हैं.

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (टॉप-5)

* 357 – क्रिस गेल

* 302 – रोहित शर्मा

* 291 –विराट कोहली

* 264 – एमएस धोनी

* 251 – क्रिस गेल

आईपीएल 2026 का पहला मैच RCB और SRH के बीच बेंगलुरु में होगा, लेकिन इस बार लीग में उद्घाटन समारोह नहीं होगा. बीसीसीआई ने पिछले साल विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ की घटना को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया है. दरअसल 4 जून को स्टेडियम में आरसीबी ने अपने पहले खिताब के जीत का जश्न रखा था. बड़ी संख्या में फैंस के आ जाने से आयोजक इसे मैनेज नहीं कर पाए. स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी.

विराट कोहली की जबरदस्त तयारी 

विराट कोहली IPL की जबरदस्त तयारी में लगे हुए हैं। उन्हें अपनी टीम रोयल चेलनजर बैगलुर [RCB] के साथ जमकर IPL की तयारी के लिए अभ्यास करते हुए देखा गया है। जिस तरह की फीटनस विराट कोहली की है, उनका ये वाला भी IPL जबरदस्त प्रदर्शन के साथ जाऐगा। विराट कोहली ने टीम के साथ 2 अभ्यास मैच खेले है, और दौनो अभ्यास मैचों में विराट ने तगड़ा प्रदर्शन किया है। विराट कोहली भारत के लिए सबसे बडे़ मैच विनर रहे हैं। बड़े मैचों में विराट कोहली का खेल ऐक अलग लेवल पर चला जाता है। पिछले साल RCB ने अपना पहला कीताब जीता, उनकी दोनों आखें भर आना ये हम सब फेन्स ने देखा कि उनके लिए कितना मायने रखती थी। वही इस सीज़न तो RCB कौ अपना टाईटल डीफनृड करना है। जो कि असान नहीं होने वाला। इस बार सबी दस टीमें अछी खासी तयारी के साथ आ रही है।

BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का धमाकेदार होम शेड्यूल

जोस हेजलवुड भी जुड चुके हैं टीम के साथ

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड भी जुड चुके हैं RCB टीम के साथ। उनकी काफी अहम भूमिका थी RCB को अपना पहला टाईटल जीतवाने में। जोस ने पिछले सीज़न RCB के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। जोस के आ जाने से RCB का बोलिग अटक काफी मजबूत हो गया है। उनकी टीम में भुवनेश्वर कुमार जेसे अनुभवी भारतीय खिलाड़ी भी है‌।

यश दयाल नहीं खेलेंगे IPL 2026

तेज गेंदबाज यश दयाल इस सीजन टीम से नहीं जुड़ेंगे. हेड ऑफ क्रिकेट मो बॉबट ने पुष्टि की कि दयाल निजी कारणों से बाहर हैं, हालांकि वह कॉन्ट्रैक्ट में बने रहेंगे. उनकी गैरमौजूदगी से RCB की गेंदबाजी रणनीति पर असर पड़ सकता है.

विराट कोहली ओर यश दयाल
                 विराट कोहली ओर यश दयाल

मो बॉबट ने साफ शब्दों में कहा कि यश दयाल फिलहाल एक निजी परिस्थिति (personal situation) से गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से वह IPL 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दयाल अभी भी RCB के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने हुए हैं.

RCB मैनेजमेंट की ओर से यह अपडेट ऐसे समय आया है जब टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है. दयाल की गैरमौजूदगी टीम के बॉलिंग कॉम्बिनेशन को प्रभावित कर सकती है, खासकर डेथ ओवर्स में जहां वह अहम भूमिका निभाते रहे हैं.

गौरतलब है कि पिछले सीजन में यश दयाल ने RCB के लिए महत्वपूर्ण मौकों पर योगदान दिया था और टीम मैनेजमेंट का उन पर भरोसा भी साफ नजर आया था. ऐसे में उनका अचानक बाहर होना टीम के लिए रणनीतिक चुनौती बन सकता है.

फिलहाल RCB को अब अपने बॉलिंग अटैक में नए विकल्प तलाशने होंगे, ताकि IPL 2026 में संतुलन बनाए रखा जा सके. फ्रेंचाइजी की नजर अब बैकअप खिलाड़ियों और संयोजन पर होगी.

रेप के मामले में आरोपी रहे हैं यश दयाल 

ध्यान हे यश दयाल पर गंभीर कानूनी आरोप भी लगे हैं. उनके खिलाफ यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े कई मामले दर्ज हुए हैं, जिनकी वजह से मामला काफी चर्चा में है.

सबसे गंभीर मामला जयपुर में दर्ज हुआ है. यह मामला POCSO एक्ट (नाबालिगों के संरक्षण से जुड़ा कानून) के तहत है. शिकायत में आरोप है कि दयाल ने लंबे समय तक एक नाबालिग लड़की का शोषण किया. आरोप यह भी है कि उन्होंने क्रिकेट में आगे बढ़ाने का झांसा देकर रिश्ता बनाए रखा. इसके अलावा गाज‍ियाबाद में भी एक और मामला दर्ज है. इसमें उन पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और शोषण करने का आरोप लगाया गया है.

24 दिसंबर 2025 को पॉस्को कोर्ट जयपुर ने यश दयाल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जज अलका बंसल ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अभी जमानत देना सही नहीं होगा.

कोर्ट ने यह भी साफ किया कि नाबालिग से जुड़े मामलों में खास सावधानी जरूरी है. वहीं, दयाल के वकील ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि संबंध सहमति से था. लेकिन अभियोजन पक्ष ने कहा कि नाबालिग के मामलों में सहमति का कोई महत्व नहीं होता है.

IPL से पहले की शादी

इन सबके बीच IPL 2026 से पहले यश दयाल ने अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर श्वेता पुंडीर से शादी भी की. 4 फरवरी को नोएडा में दोनों ने सादगी गुपचुप अंदाज में शादी की, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए. श्वेता पुंडीर दिल्ली की एक कंटेंट क्रिएटर हैं.

यश दयाल निजी और कानूनी दोनों कारणों से क्रिकेट से दूर हैं. RCB ने भी साफ कर दिया है कि इस सीजन वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे. आने वाले समय में जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही उनकी वापसी पर तस्वीर साफ हो पाएगी. 

 

___समाप्त___

 

 

Leave a Comment