अगर आप भी रायता खाने के शौकीन हैं तो यहां 10 तरह के रायते बनाने की रेसिपी के बारे में बताया गया है। इससे आपको अगली बार कुछ नया ट्राई करने में मदद मिलेगी।

गर्मियों में खाने के साथ रायता मिल जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है। यह न समर लंच को रिफ्रेशिंग बनाता है बल्कि शरीर को ठंडा रखने और गट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। तेज धूप और लू से बचने के लिए भी आप रायता खा सकते हैं। अमूमन घरों में बूंदी का रायता बनाया जाता है। अगर आप बूंदी का रायता खाते-खाते बोर हो गए हैं तो इस बार गर्मियों में एक-दो नहीं बल्कि 10 तरह के रायते बना सकते हैं। इनका स्वाद इतना अच्छा लगता है कि घरवाले चटकारे लेकर इसे खाना पसंद करेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने में मुश्किल से 10 मिनट का समय लगता है।
अनारदाना रायता
गर्मियों में आप दही के साथ अनारदाना रायता बना सकते हैं। इससे आप पुलाव से लेकर पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं। यह खाने में बहुत फ्रेश लगता है। इसे बनाने के लिए आप अनारदाने और उसके जूस का यूज करें।
पुदीने का रायता
गर्मियों में आप पुदीने का रायता ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए ताजे पुदीने की पत्तियों को धोकर मिक्सी में पीस लें। तैयार पेस्ट को फेंटे हुए दही में मिलाएं। अब इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर और बारीक कटी हुई प्याज डालें। आप चाहें तो इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च भी डाल सकते हैं।
चुकंदर का रायता
चुकंदर ने केवल सेहत के लिए फायदेमंद होता है बल्कि यह रायते के स्वाद को बढ़ाने का काम भी करता है। इस बनाने के लिए दही में उबला हुआ चुकंदर मिलाएं। साथ में खीरा, प्याज भी डाल सकते हैं।
पाइनएप्पल रायता
पाइनएप्पल का रायता भी इस बार आप बना सकती हैं। इसका खट्टा-मीठा स्वाद घरवालों को जरूर पसंद आएगा। मेहमानों को सर्व करने के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए दही में पाइनएप्पल डालें। साथ में काला नमक और काली मिर्च मिलाएं।
लौकी रायता
लौकी से कई तरह की डिश बनाई जा सकती हैं, उन्हीं में से एक है लौकी का रायता। गर्मियों में आपको यह जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे बनाने के लिए आप दही, लौकी, काला नमक, भुना जीरा की जरूरत पड़ेगी। ये पुलाव या बिरयानी के साथ खाने में स्वाद लगता है।
खीरा पालक रायता
लंच में कुछ रिफ्रेशिंग खाने का मन हो तो आप खीरे और पालक का रायता भी ट्राई कर सकते हैं। सुबह नाश्ते में परांठा के साथ आप इसे खा सकते हैं। साथ ही किसी भी सूखी सब्जी के साथ यह खाने में स्वाद लगता है।
ककड़ी का रायता
बाजार में इन दिनों ककड़ी भी आने लगी है। आप इसका रायता भी बना सकती हैं। यह गर्मियों में बहुत पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में दही को अच्छे से फेंट लें, फिर इसमें कदूकस किया हुआ ककड़ी डालें। अब इसमें नमक, भुना जीरा पाउडर और थोड़ी-सी कटी हुई हरी मिर्च मिलाएं।
मिक्स फ्रूट रायता
गर्मियों में आप मिक्स फ्रूट रायता भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए फ्रेश दही में थोड़ी सी चीनी एड करें। इसके बाद इसे व्हिस्क करें। फिर इसमें सेब, अंगूर, अनार के दाने जैसे फल मिलाएं। इसके बाद काला नमक, भुना जीरा पाउडर डालें। पुदीने की पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें।
मिक्स वेज रायता
गर्मियों में आप मिक्स फ्रूट रायता भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए फ्रेश दही में थोड़ी सी चीनी एड करें। इसके बाद इसे व्हिस्क करें। फिर इसमें सेब, अंगूर, अनार के दाने जैसे फल मिलाएं। इसके बाद काला नमक, भुना जीरा पाउडर डालें। पुदीने की पत्तियों से गार्निश करके स

गर्मियों में आप घर में मिक्स वेज रायता भी बना सकते हैं। आपके यहां मिक्स वेज सब्जी तो अक्सर बनती होगी। इसके साथ ही आपको यह रायता भी ट्राई करना चाहिए। इसे बनाने के लिए दही में बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा और हरा धनिया मिलाएं।
पालक रायता
पालक सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आप इससे रायता भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए दही में पालक की प्यूरी डालें। इसके बाद सरसों के तेल, सरसों के बीज और करी पत्ते का तड़का लगाएं। फिर नमक, काली मिर्च और जीरा पाउडर मिलाएं।