‘अक्षर बहुत गुस्से में था, मैंने जाकर माफ़ी मांगी’, सूर्यकुमार यादव ने अब अपनी गलती मान ली

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ सुपर 8 मैच में अक्षर पटेल (Axar Patel) को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया. अब इस पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पूरी कहानी सुनाई है.

भारत और साउथ अफ्रीका (Inida vs South Africa) के बीच 22 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 मैच खेला गया था. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया. टीम इंडिया के लिए यह शर्मसार करने वाली हार थी. इस मैच की प्लेइंग-11 में टीम के वाइस कैप्टन अक्षर पटेल (Axar Patel) को शामिल नहीं किया गया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उनको बाहर करना, रणनीतिक फैसला बताया गया. इस मैच में अक्षर की जगह वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को मौका मिला. सुंदर ने मैच में गेंद और बल्ले से काफी निराश किया.वहीं, अब टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल को ड्रॉप करना मेरी गलती थी. इस मिस्टेक के लिए सूर्या ने अक्षर से माफी भी मांगी. उनका कहना है कि मैच के बाद अक्षर पटेल काफी नाराज थे. इंडियन एक्सप्रेस के बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा,

अक्षर पटेल बहुत नाराज थे. उन्हें होना भी चाहिए था. वह अनुभवी प्लेयर हैं. अक्षर आईपीएल में एक फ्रेंचाइजी को लीड करते हैं. उन्हें गुस्सा होना चाहिए.’

Leave a Comment