Dhurandhar The Revenge Review Box Office Collection Live: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हो रही है, 18 मार्च की शाम से पेड प्रीव्यू शो शुरू हो जाएंगे.

रणवीर सिंह की दिसंबर में रिलीज हुई धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Collection) के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. वहीं अब इस फिल्म की सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का क्रेज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. साल की ये मच अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Release) गुरुवार, 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ ही नए रिकॉर्ड बनाने को तैयारहै. वहीं इसके पेड प्रीव्यू बुधवार, 18 मार्च की शाम से शुरू हो रहे हैं.धुरंधर 2 की धुआंधार हुई है एडवांस बुकिंग ((Dhurandhar 2 Advance Booking)बता दें कि धुरंधर 2 को लेकर काफी बज बना हुआ है और बड़े शहरों में इसके टिकट तेज़ी से बिक रहे हैं, और प्रीमियम फ़ॉर्मेट में इसकी मांग खास तौर पर सबसे ज़्यादा है. फिल्म ने अपने प्रीव्यू शो के लिए हुई एडवांस बुकिंग और फुल फ्लैज्ड प्री सेल में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है जो बॉक्स ऑफ़िस पर इसकी ज़बरदस्त ओपनिंग का संकेत है।सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक प्रीमियर (18 मार्च) शो के लिए फिल्म ने 44.25 करोड़ रुपये की भारी कमाई दर्ज की है (ब्लॉक सीटों सहित). वहीं इसके पहले दिन (19 मार्च) के लिए हुई एडवांस बुकिंग से इसने 33.60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. जिसमें 17,000 से ज्यादा शो में 7 लाख से ज्यादा टिकट बिके हैं (ब्लॉक सीटों सहित). जबकि ओवरसीज में वीकेंड के लिए कुल विदेशी प्री-सेल्स लगभग 75 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है. कुल मिलाकर इसने प्री-सेल्स में ही अब तक 153 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है(ब्लॉक सीटों सहित).धुरंधर 2 शोज की संख्या बढ़ाई गईफिल्म धुरंधर 2 के लिए लोगों की दीवानगी को देखते हुए, कई सिनेमाघरों ने फ़िल्म के शो की संख्या बढ़ा दी है, जिसमें देर रात और सुबह के शो भी शामिल हैं, ताकि दर्शकों की भारी डिमांड को पूरा किया जा सके. अपने ग्रैंड स्केल, दिलचस्प कहानी और दर्शकों की भारी उम्मीदों के साथ, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ एक बड़ी ओपनिंग के लिए पूरी तरह तैयार है. ज़बरदस्त एडवांस बुकिंग और शानदार चर्चा के दम पर, यह फ़िल्म सिर्फ़ एक सीक्वल ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफ़िस पर एक मेजर इवेंट बनने की राह पर है.धुरंधर 2 के बारे मेंधुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा अपने किरदारों को दोहराते हुए नजर आएंगें. धुरंधर 2 में विकास नौलखा की सिनेमैटोग्राफी, शिवकुमार वी पणिक्कर द्वारा एडिटिंग और शाश्वत सचदेव द्वारा म्यूजिक दिया गया है. स्पाई एक्शन फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा जॉइंटली किया गया है.
शाम 5 बजे ‘धुरंधर 2’ ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा
रिलीज के तीसरे दिन ‘धुरंधर 2’ ने शाम 5 बजे तक ही 300 करोड़ की कमाई कर ली है. ट्रेड डाटा बताने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने अब तक कुल कलेक्शन 303.35 करोड़ कर लिया है. ऐसा कर ये फिल्म महज ढाई दिन में ही 300 करोड़ के पार हो गई है.
एसएस राजामौली ने की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ
मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद आदित्यधर, रणवीर सिंह समेत पूरी टीम की जबरदस्त तारीफ की है. उन्होंने आदित्य के लिए कहा कि 4 घंटे की फिल्म को रिलीज करने के लिए गट्स की जरूरत होती है, ये कोई आसान काम नहीं है. तो वहीं उन्होंने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए उनकी एक्टिंग को टॉप नोच बताया. उन्होंने शुरुआती सीन के बारे में बात करते हुए रणवीर की एक्टिंग को मास्टरक्लास बताया है.
50 करोड़ के आगे पहुंची तीसरे दिन की कमाई
‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए आज तीसरा दिन है. ये फिल्म दो दिन में ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. अब तीसरे दिन भी फिल्म का धमाल जारी है. दोपहर 3 बजे तक इस फिल्म ने 52.31 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. रात तक ये आंकड़ा और बढ़ाने वाला है और हो सकता है तीसरे दिन फिल्म 300 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाए.
राकेश रोशन ने की ‘धुरंधर 2’ और आदित्य धर की तारीफ
दिग्गज फिल्ममेकर राकेश रोशन ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जमकर तारीफ़ की है और इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक ‘गेम-चेंजर’ बताया है. फिल्म देखने के बाद, रोशन ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “ मैंने अभी-अभी आदित्य धर की ऐतिहासिक फ़िल्म ‘धुरंधर’ देखी है. यह हम सभी फिल्ममेकर्स के लिए एक याद दिलाती है कि हम रुकें और सिनेमा के ताने-बाने को उस नज़रिए, जुनून और हिम्मत के साथ फिर से गढ़ें, जिसके साथ आदित्य ने ‘धुरंधर’ बनाई है. उन्होंने फ़िल्ममेकिंग के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत की है! इसे किसी खतरे के तौर पर नहीं, बल्कि कहानी कहने और मनोरंजन की दुनिया में एक स्वस्थ और बेहद ज़रूरी क्रांति के तौर पर देखा जाना चाहिए. अब समय आ गया था, और आदित्य धर ने उम्मीद से कहीं ज़्यादा बेहतरीन काम किया है! गॉड ब्लेस एंड मोर पॉवर टू यू आदित्य!”