Gold Silver Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी, दिनभर में ₹11500 तक गिरे दाम; अचानक क्यों आई गिरावट?

Gold Silver Price Today: एक दिन की तेजी के बाद सोने-चांदी में आज भारी गिरावट दर्ज हुई। जानें सोने-चांदी के ताजा रेट क्या हैं?

नई दिल्ली| एक दिन की तेजी के बाद सोना-चांदी एक बार फिर फिसल गए। घरेलू वायदा बाजार में सोना 2500 रुपए से ज्यादा और चांदी 10500 रुपए (Gold Silver Price Crash) से ज्यादा टूट गई। कमजोर हाजिर मांग और अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी वैश्विक अनिश्चितताओं ने दबाव बनाया।

MCX पर क्या हैं सोने के ताजा रेट और क्यों आई गिरावट?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलिवरी वाला सोना 2545 रुपए यानी 1.57% गिरकर 1,59,053 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस कॉन्ट्रैक्ट में 7,750 लॉट का कारोबार हुआ।इस दौरान इसका हाई लेवल 1,61,233 रुपए और लो लेवल 1,58,720 रुपए (gold rate today) रहा। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 1,61,598 रुपए पर क्लोज हुआ था।वैश्विक बाजार कॉमेक्स में भी अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स 89 डॉलर यानी 1.71% फिसलकर 5,136 डॉलर प्रति औंस रहे। जानकारों के मुताबिक घरेलू हाजिर मांग कमजोर रही, वहीं अमेरिकी शुल्क बढ़ने की आशंका से निवेशक सतर्क दिखे।

MCX पर क्या हैं चांदी के ताजा रेट और क्यों आई गिरावट?

सोमवार को तेजी के बाद मंगलवार को चांदी में गिरावट आई। खबर लिखे जाने तक मार्च डिलिवरी वाली चांदी 11555 रुपए यानी 4.35 फीसदी गिरकर 2,53,778 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।इस दौरान इसका हाई लेवल 2,68,130 रुपए और लो लेवल 2,53,499 रुपए (silver rate today) रहा। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 2,65,333 रुपए पर क्लोज हुई थी। पिछले दिन के क्लोज से देखें चांदी ने आज 5345 रुपए तक गिरी।इधर कॉमेक्स में चांदी 1 डॉलर यानी 1.05% चढ़कर 85 डॉलर प्रति औंस पहुंची। बाजार में हलचल तब बढ़ी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वैश्विक शुल्क 10% से बढ़ाकर 15% तक करने की चेतावनी दी।10% शुल्क मंगलवार से लागू भी हो गया है। कुल मिलाकर, सोने में कमजोरी और चांदी में हल्की मजबूती दिखी, लेकिन अस्थिरता बनी हुई है। निवेशकों को शॉर्ट टर्म में तेज उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए।

Leave a Comment