टी20 विश्व कप 2026 के बाद अब साउथ अफ्रीका टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंच चुकी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है।

टी20 विश्व कप 2026 के बाद अब साउथ अफ्रीका टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंच चुकी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज की शुरुआत 15 मार्च से हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सीरीज का पहला टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा? साथ ही इस मुकाबले को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला रविवार, 15 मार्च को खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा?
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा?
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे होगा। वहीं टॉस 11:15 बजे होगा ।
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले को भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड और सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। मैच से जुड़ी सभी अपडेट, मैच रिपोर्ट और अन्य खबरें आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीका टीम
टोनी डी जोरजी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायन, डियान फॉरेस्टर, गेराल्ड कोट्जी, ओटनेल बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपामला, रुबिन हरमन, एंडिले सिमेलेन, नकोबानी मोकोएना।
न्यूजीलैंड टीम
डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, जोश क्लार्कसन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची, डेन क्लीवर, निक केली, बेन सियर्स, कैटेन डी क्लार्क, जेडन लेनोक्स, जाकरी फाउल्क्स।
टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: बे ओवल, माउंट माउंगानुई, 15 मार्च
दूसरा टी20: सेडन पार्क, हैमिल्टन, 17 मार्च
तीसरा टी20: ईडन पार्क, ऑकलैंड, 20 मार्च
चौथा टी20: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन, 22 मार्च
पांचवां टी20: हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च, 25 मार्च